‘परिस्थिति के हिसाब से खेलने की जरूरत’, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले ऋषभ पंत को कोच ने दी नसीहत
India vs Afghanistan Only Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट 6 जून से मुल्लानपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें जोर-शोर से तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी बीच इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने गुरुवार को ऋषभ पंत को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत को मैच के हालात के हिसाब से अपनी बैटिंग को बदलने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि विकेटकीपर-बल्लेबाज को टेस्ट टीम के उपकप्तान पद से हटाने का कोई मलाल नहीं है।
Original source: cms.patrika.com →